ARUNABH RATURI

उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र ने विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति के संबंध में बैठक ली।

चमोली:- उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र ने शुक्रवार को एनआईसी कक्ष में समस्त निर्वाचक,सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से 01 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति के संबंध में बैठक ली। इस दौरान उन्होंने बीएलओ के कार्यो तथा रजिस्ट्ररों का निरीक्षण किया।
उन्होने 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं के नाम शतप्रतिशत मतदाता सूची में जोड़ने तथा डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने के साथ ही बीएलओ रजिस्ट्रर को शुद्ध एवं त्रुटि रहित बनाने के निर्देश दिए।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र सती ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली का जनपद के अन्तर्गत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर जांच, सत्यापन का कार्य संपन्न किया जा रहा है। जिसमें उनके द्वारा बीएलओ रजिस्ट्रर के माध्यम से नये मतदाताओं के पंजीकरण, 18-19 आयुु वर्ग के मतदाताओं के नाम नामावली में दर्ज कराने एवं प्रारूप 6,7 एवं 8 के आधार पर नाम जोड़ने, नाम हटाने एवं नाम में अशुद्धि को ठीक करने कार्य कर रहे हैं।

बैठक में नायब तहसीलदार दीप्ति शिखा, गीता राम उनियाल,चन्द्र सिंह बुटोला, दलबीर सिंह चौहान, सुशील मैखुरी, प्रतिभा रावत, कुसुम देवी  सहित अन्य वचुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!