Arunabh raturi.janswar.com

एसपी चमोली ने स्ट्रांगरूम कैमरा व सुरक्षा फोर्स का निरीक्षण किया

चमोली 20अप्रैल 2024:- मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां आने लगी है वापस, एसपी चमोली ने स्ट्रांग रूम, कैमरा एवं सुरक्षा में लगाई गई फोर्स का मौके में जाकर किया निरीक्षण, यातायात बाधित ना हो किये पुख्ता इंतजाम

सर्वेश पंवार, पुलिस अधीक्षक चमोली ने जनपद में मतदान सम्पन्न होने के क्रम में ईवीएम की सुरक्षा के लिए बनाये गये स्ट्रांग रूमों, सीसीटीवी कैमरों व ईवीएम की सुरक्षा में लगाई गई फोर्स का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था का समय-समय पर औचक निरीक्षण जारी रहेगा।

पोलिंग पार्टियों के वापस आने पर जाम की स्थिति ना बने इसके लिए यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया गया है, पुख्ता इंतजाम व ट्रैफिक डायवर्ट की व्यवस्था की गई है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!