arunabh raturi.janswar.com

महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा समाज को दूषित करने वालो के लिए नही है देवभूमि में जगह, ऐसे लोगो को चिन्हित कर करे कार्रवाई।

देहरादून:- उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में राज्य महिला आयोग ने सख्ताई दिखाई है आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार से फोन पर वार्ता करते हुए मामले की जानकारी ली तथा उन्होंने इस मामले को अत्यंत गम्भीरता से लेने के लिए निर्देश दिए है उन्होंने कहा कि मामले के आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए । 

वहीं उन्होंने कहा कि समाज मे लव जिहाद जैसे अपराध को करने वाले उसे बढ़ावा देने वाले या ऐसे अपराधियों को संरक्षण देने वाले सभी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे कुकर्म करने वाले को सौ बार सोचना पड़े।

वहीं उन्होंने पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार से कहा कि हमारे समाज को दूषित करने वालो के लिए देवभूमि में कोई जगह नही है, ऐसे आपराधिक मानसिकता या संदिग्ध लोगो को चिन्हित कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!