arunabh raturi.janswar.com

जंगल में आग लगाने वाले की सूचना देने वाले को वन विभाग की ओर से मिलेगा 10 हजार का पुरस्कार।

चमोली 08 मई 2024:- चमोली जनपद में वन विभाग की ओर से वनाग्नि की घटनाओं की कड़ी निगरानी की जा रही है। जिसके चलते बुधवार को जिले के केदारनाथ और बदरीनाथ वन प्रभाग में 4 स्थानों पर वनाग्नि की सूचना मिलते ही विभागों में तैनात फील्ड कर्मचारियों ने दोपहर बाद जहां 3 घटनाओं पर काबू पा लिया है। वहीं एक घटना में आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

बदरीनाथ वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी सर्वेश दुबे ने बताया कि जनपद में वर्तमान तक वनाग्नि की 154 घटनाएं हुई हैं। जिनमें से बुधवार की चार अलग स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं हुई। जिसमें से नारायणबगड़ रेंज के वन क्षेत्र एक घटना को काबू करने के लिये विभागीय टीम मौके पर मौजूद है।

देर रात तक आग पर काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में वनाग्नि से निपटने के लिये 106 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। साथ ही 286 फायर वाचर और 407 फील्ड कर्मचारियों के साथ ही 36 विभागीय, 10 किराये के वाहन और 19 मोटर साइकिल तैनात की गई हैं। साथ ही कहा कि विभाग की ओर से जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की गई है। जनपद में वर्तमान तक एक घटना में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कहा कि साथ ही विभाग की ओर से जंगल में आग लगाने वाले की सूचना देने वाले को 10 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान करने और उसकी पहचना पूरी तरह से गुप्त रखने की व्यवस्था भी की गई है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!