(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

“औषधि नियंत्रण प्रशासन ने जांचे मियाद समाप्त दवाओं के रिकॉर्ड।

टिहरी:- जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में आज जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा नई टिहरी बौराड़ी क्षेत्र स्थित 08 दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मियाद समाप्त दवाओं हेतु पृथक रैक की व्यवस्था, फार्मासिस्ट की उपस्थिति, काउंटर पर रखी दवाओं के क्रय बीजक, शेड्यूल H एवं H1 दवाओं के विक्रय सम्बन्धी अभिलेख, तथा शेड्यूल X एवं NDPS एक्ट में अधिसूचित दवाओं के उपभोग सम्बन्धी रिकॉर्ड का गहन परीक्षण किया गया।

इस दौरान औषधि निरीक्षक चंद्र प्रकाश नेगी, औषधि निरीक्षक ऋषभ थामा, तहसीलदार मुहम्मद शादाब एवं पुलिस प्रशासन के लोग उपस्थित रहे।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!