(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-34, भद्रकाली में परिवहन और पुलिस की चेक पोस्ट, खारास्रोत पार्किंग, तपोवन में परिवहन की चेकपोस्ट, बजरंग सेतु आदि का स्थलीय निरीक्षण किया।

टिहरी:- एनएच-34 के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चोपड़ियाली, खाड़ी, ताछिला, बगड़धार आदि संवेदनशील स्थानों पर मरम्मत कार्यों की जानकारी ली। खाड़ी में मरमत कार्यों को लेकर बीआरओ के अधिकारी ने बताया कि कार्यों की स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बीआरओ के अधिकारी को यात्रा से पूर्व सड़कों से मालवा हटाने, सड़क किनारे नालियों की सफाई करवाने, झाड़ी कटान तथा रंग रोगन करने को कहा। खाड़ी में सड़क से मालवा हटाते हुए ब्लैक कोड करने, पैराफिट बनाने, क्रैश बैरियर और साइनेज लगाने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत न हो। जिलाधिकारी ने एआरटीओ से वाहन स्पीड मीटर की जानकारी लेते हुए ताछिला में लगाए गए वाहन स्पीड मीटर का निरीक्षण किया। एआरटीओ ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर वाहनों की गति मापने के लिए एक वाहन स्पीड मीटर एनएच-7 पर साकनीधार में लगाया गया है। जिलाधिकारी ने बीआरओ के अधिकारी को बगड़धार में चारधाम यात्रा के दौरान टाइम मशीन लगाकर रखने को कहा, ताकि चारधाम यात्रा सुगमता से संचालित होती रहे।

डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी आयुष अग्रवाल ने चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्थाओं के मध्यनजर भद्रकाली में चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बीआरओ के अधिकारी को भद्रकाली चौराहा पर बने डाइवर्जन के डिजाइन को ठीक करने, ईओ नरेंद्रनगर को पेयजल और शौचालयों की उचित व्यवस्था करने तथा यात्रा के दौरान सुव्यवस्थित यातायात हेतु बैरियर लगाने के निर्देश दिए।

खारास्रोत पार्किंग निरीक्षण के दौरान ईओ मुनिकीरेती, तपोवन और नरेंद्रनगर को यात्रा मार्गों पर 15 अप्रैल तक साफ सफाई कर कूड़ा निस्तारित करने तथा निराश्रित पशुओं को गौशाला भेजने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तपोवन में परिवहन चेक पोस्ट पर भारी वाहनों के ग्रीन कार्ड और अन्य वाहनों की ओवरलोडिंग चेकिंग जल्दी जल्दी करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए, और ब्रह्मपुरी एवं भद्रकाली में ANPR से गाड़ियों की नियमित रूप से निगरानी करने को कहा ताकि जाम की स्थिति न बने। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन बजरंग सेतु का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस मौके पर एसडीएम नरेंद्रनगर देवेंद्र नेगी, एआरटीओ सतेंद्र राज, बीआरओ अधिकारी सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार नरेंद्रनगर ए.पी. उनियाल, अंकिता जोशी ईओ नगरपालिका मुनि की रेती सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!