(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

दिव्यांग एवं बुजुर्गों के सहयोग के लिए वाहन में एक पीआरडी स्वयंसेवक रहेगे तैनात।

देहरादून:- जिलाधिकारी सविन बसंल ने जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम में आने वाले बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को समस्या के निस्तारण हेतु अन्य कार्यालयों में परिवहन के लिए अभिनव पहल करते हुए इस कार्य के लिए एक समर्पित वाहन की व्यवस्था की गई है, जिसका कार्यादेश निर्गत किया गया है। अब जल्द ही एक वाहन मिलने जा रहा है जो बुजुर्ग एवं दिव्यांग को लिए परिवहन का कार्य करेगा।

जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम में आने वाले बुजुर्ग, दिव्यांग एवं जरूरतमंद फरियादियों जिनकी शिकायतों/समस्याओं के निस्तारण हेतु अन्य विभागांे में सीनियर सिटीजन सेल, विकासभवन आदि के लिए परिवहन हेतु जिलाधिकारी अपने कार्यालय के वाहन से भेजते थे, अब डीएम ने इसके लिए एक समर्पित वाहन की व्यवस्था कर दी है जिसके लिए एमजी कॉमेट कम्पनी को इलेक्ट्रीक वाहन उपलब्ध कराने हेतु कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं, जल्द ही वाहन मिल जाएगा जो कलेक्टेªट परिसर में रहेगा। इसके एक वाहन चालक तथा एक होमगार्ड तैनात रहेगा जो फरियादियों को सम्बन्धित कार्यालयों में पहंुचाने का कार्य करेगा।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!