arunabh raturi.janswar.com

जनपद टिहरी गढ़वाल में मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण हुआ प्रारम्भ।

टिहरी दिनांक 04 अप्रैल 2024:- आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक सम्पादित करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित के निर्देशन में मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण आज गुरूवार से नगर पालिका परिषद् हॉल बौराड़ी नई टिहरी में शुरू हो चुका है। मतदान कार्मिकों के 06 दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 04 अपै्रल से 09 अप्रैल, 2024 तक आयोजित किया जायेगा। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस आज विधान सभा क्षेत्र घनसाली के 174 पोलिंग पर्टियों के 725 कार्मिकों द्वारा प्रशिक्षण लिया गया, जिसमें जोनल मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी शामिल हैं।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण को गम्भीरता से लेने तथा सभी शंकाओं का निदान करने, भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन एवं पीठासीन अधिकारी की हेण्डबुक का अच्छे से अध्ययन करने को कहा गया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान कार्मिकों को ईवीएम क्लोज और सील करने की प्रक्रिया, मॉकपोल, रिजर्व मशीन, वेबकास्टिंग आदि की बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक टीम भावना से कार्य करें, ईवीएम को सुरक्षित रखे, किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें, चिन्ह्ति स्थान पर ठहरे तथा किसी भी तरह की परेशानी होने पर संबंधित अधिकारियों को सूचित करना सुनिश्चित करें। कहा कि मतदान केन्द्र में मशीन परीक्षण के लिए मॉकपोल के बाद सीआरसी (क्लीयर रिजल्ट क्लोज) का बटन और वास्तविक मतदान समाप्ति के बाद क्लोज का बटन दबाना न भूले। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिजर्व मशीनों की सुरक्षा रखने तथा खराब होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया को उत्साहपूर्वक, सरलता एवं सफलतापूर्वक सम्पादित करने हेतु शुभकामनाएं दी गई।

प्रथम दिवस प्रशिक्षण कार्यशाला में मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान से संबंधित प्रारूप/पत्र /लिफाफे, पीठासीन अधिकारी की डायरी एवं रिपोर्ट, मॉकपोल से मतदान समाप्ति तक की घोषणाएं, रिकार्ड रखने के प्रारूप, मतदान हेतु तैयारी के विभिन्न चरणों, मशीन सील करने, मतदान सामाग्री आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान सीयू, बीयू और वीवीपैट के संबंध हेण्ड्सऑन जानकारी दी गई तथा वीडियों के माध्यम से मॉकपोल का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही पीडीएमएस (पोलिंग डे मॉनिटरिंग सिस्टम) एवं वेब कास्टिंग एवं वीडियोग्राफी के बारे में बताया गया।

इसके साथ आज गुरूवार से शहीद स्मारक पार्क, नगरपालिका परिषद् बौराड़ी नई टिहरी में जनपद के सभी छः विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने वाले मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया भी शुरू की गई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर नोडल ऑफिसर स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, नोडल ऑफिसर प्रशिक्षण/मुख्य शिक्षा अधिकारी एस.पी. सेमवाल, सीवीओ आशुतोष जोशी, डीएसओ अरूण वर्मा, मास्टर टेªनर एम.एम.खान, दीपक रतूड़ी, रमना त्रिपाठी, अभिलाषा भट्ट, सुशील तिवारी, देवेन्द्र भण्डारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!