ARUANBH RATURI.JANSWAR.COM

दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए 17 अप्रैल को रवाना होने वाली 181 पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन किट का वितरण।

पौड़ी 16 अप्रैल, 2024:- लोकसभा सामान्य निर्वाचन के तहत जनपद के पांच विधानसभाओं की दूरस्थ क्षेत्र वाली 181 पोलिंग पार्टी 17 अप्रैल को रवाना होंगी जिन्हें आज निर्वाचन किट वितरित की गई है। वहीं मतदान के एक दिन पूर्व रवानगी होने वाली पोलिंग पार्टियों को 18 अप्रैल को निर्वाचन किट वितरित की जायेगी।

जनपद के अंतर्गत विधानसभा श्रीनगर की 41, चौबट्टाखाल 42, कोटद्वार 05, यमकेश्वर 6 तथा लैंसडौन की 87 पोलिंग पार्टियों को मतदान किट वितरित की गई। जबकि विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के सभी पोलिंग बूथों के लिए सभी मतदान पार्टियां 18 अप्रैल को रवाना होंगी।

आज मंगलवार को कंडोलिया मैदान में श्रीनगर व चौबट्टाखाल की 83 जबकि पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में यमकेश्वर, लैंसडौन व कोटद्वार की 98 पोलिंग पार्टियों को मतदान किट वितरित की गई। यह पार्टियां 17 अप्रैल, 2024 को अपने-अपने मतदान स्थलों/केंद्रों के लिए रवाना होंगी।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!