टिहरी गढ़वाल:-लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जनपद टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ ही देशवासियों के बीच आपसी सद्भाव, भाईचारे और एकजुटता की भावना को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।

सरदार पटेल के योगदान को किया याद:- इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। उल्लेखनीय है कि सरदार पटेल स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं प्रथम गृह मंत्री थे। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उनके इसी अतुलनीय योगदान के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को उनकी जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है।

कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!