Arunabh raturi.janswar.com

 थाना मुनिकीरेती:- दिनांक 12.02.2024 को थाना मुनिकीरेती पर वादनी राधा (काल्पनिक नाम) द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र लगभग 17 वर्ष के अभियुक्त राहुल पुत्र रामवीर निवासी- कैलाश नगर दिल्ली द्वारा बहला फुसलाकर भाग ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 22/2024 धारा 363, 366 ए भादवि का पंजीकृत कराया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 राजेन्द्र सिह रावत चौकी प्रभारी कैलाश गेट थाना मुनिकीरेती टि0ग0 के सुपुर्द की गयी।

प्रकरण नाबालिग बालिका से सम्बन्धित होने के कारण *श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय* के आदेशानुसार श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक टि0ग0 महोदय के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर महोदया के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती के नेतृत्व में नाबालिग अपहृता की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा नाबालिग अपह्ता की बरामदगी हेतु गहन सुरागरसी पतारसी की गयी। गठित टीम द्वारा सर्विलांस और मैनुअल सूचना एकत्रित कर गहन विश्लेषण किया गया।

दिनांक 13.02.2024 को *उ0नि0 राजेन्द्र सिह रावत* चौकी प्रभारी कैलाश गेट थाना मुनिकीरेती टि0ग0 द्वारा हमराह पुलिस के साथ नाबालिग अपहृता को ग्रेटर नोएडा उ0प्र0 से *अभि0 राहुल कश्यप पुत्र रामवीर कश्यप निवासी- गली नंबर 4 कैलाश नगर थाना गांधीनगर दिल्ली उम्र 23 वर्ष* के कब्जे से *नोएडा उत्तर प्रदेश* बरामद कर अभि0 को गिरफ्तार किया गया। अभियोग में धारा 376 भादवि व 3/4 पोक्सो अधि0 की वृद्धि की गयी। अभि0 को रिमाण्ड हेतु मा0 न्यायालय में पेश किया जायेगा।

*नाम पता अभि0*

राहुल कश्यप पुत्र रामवीर कश्यप निवासी- गली नंबर 4 कैलाश नगर थाना गांधीनगर दिल्ली उम्र 23 वर्ष

*पुलिस टीम*

1. उ0नि0 राजेन्द्र सिह रावत चौकी प्रभारी कैलाश गेट थाना मुनिकीरेती टि0ग0

2. हे0का0 प्रवीण नेगी थाना मुनिकीरेती टि0ग0।

3. म0हे0का0 अंजली भण्डारी थाना मुनिकीरेती टि0ग0।

4- का0 नजाकत एसओजी

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!