Arunabh raturi.janswar.com

एसपी चमोली के सख्त निर्देशों का दिखा असर

जनपद चमोली:- दिनांक 12/11/2024 को वादी जसपाल लाल पुत्र एतवारु लाल निवासी पोगठा थाना पोखरी जनपद चमोली द्वारा बताया गया कि दिनांक 11/11/2024 को उनके पुत्र का शव चौरी गदेरा ग्राम पोगठा में मिला जिसपर उनके द्वारा अपने पुत्र मृतक उत्तम सिंह की हत्या की आशंका जताई गई तथा थाना पोखरी पर एक तहरीर दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना पोखरी पर मु0अ0स0 09/24, धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 विनोद चौरसिया के सुपुर्द हुई।

मामले की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक चमोली, श्री सर्वेश पंवार द्वारा सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को कड़े दिशानिर्देश देते हुये हत्या के अनावरण व अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।

थानाध्यक्ष पोखरी के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा उक्त प्रकरण में गहन पतारसी-सुरागरसी करते हुये तथा टेक्निकल सपोर्ट के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ व साक्ष्य एकत्र कर 48 घंटे के भीतर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया गया। हत्या की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त हिमांशु कुमार पुत्र स्व0 श्री हरीश लाल निवासी ग्राम पोगठा उम्र- 22 वर्ष थाना पोखरी को दिनांक 13/11/2024 को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मृतक उत्तम कुमार रिश्ते में मेरा भाई लगता है व साथ ही दोनों खच्चर चलाने का कार्य करते थे। दिनांक 11/11/2024 की सांय को हमने मित्रों के साथ मिलकर शराब पी थी। घर जाते समय किसी बात को लेकर उत्तम के साथ बहस हो गयी जिसमें वो मुझे गालियां देने लगा। जिसके बाद हम दोनों के बीच हाथापाई शुरु हो गयी व गुस्से में आकर मैने उसे धक्का देकर गिरा दिया व छाती पर बड़ा पत्थर रख दिया जिससे उठ न पाये व में वहाँ से अपने घर को चल दिया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा घटना के दिन मृतक द्वारा पहने कपडे व मारने हेतु प्रयोग किए पत्थर बरामद किए गए।

अभियुक्त का नाम पता-
1. हिमांशु कुमार पुत्र स्व0 श्री हरीश लाल निवासी ग्राम पोगठा उम्र- 22 वर्ष थाना पोखरी

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 विनोद चौरसिया (थानाध्यक्ष पोखरी) 2- उ0नि0 प्रशांत बिष्ट ( थाना पोखरी)
3- अ0उ0नि0 दलबीर सिंह ( थाना पोखरी) 4- कां0 बलवीर सिंह ( थाना पोखरी)
5- कां0 ललित मोहन ( थाना पोखरी) 6- कां0 विनोद कुमार ( थाना पोखरी)

एस0ओ0जी0 टीम:-
1. उ0नि0 प्रमोद खुगाशाल(प्रभारी एओजी),
2. का0 आशुतोष तिवारी, 3. का0 युनुश बेग,
4. का0 राजेन्द्र सिंह रावत, 5. का0 रविकान्त।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!