arunabh raturi.janswar.com

ग्रीष्म काल में वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वृहत स्तर पर जन-जागरुकता अभियान चलाया।

पौड़ी 30 अप्रैल 2024:- ग्रीष्म काल में वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वृहत स्तर पर जन-जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत एक ओर जहां वन, कृषि व उद्यान विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा गांव-गांव जाकर लोगो को वनाग्नि से होने वाले नुकसान व इसकी रोकथाम को लेकर जानकारी दी जा रही है वहीं शिक्षण संस्थानों में शिक्षणरत्त छात्रों के माध्यम से अभिभावकों जागरुक किया जा रहा है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद गौड ने बताया कि जनपद के सभी हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट स्कूलों में शिक्षणरत्त छात्रों को वनाग्नि को लेकर शपथ दिलाई जा रही है साथ ही वनाग्नि से वन्य जीव-जन्तुओं व वनस्पतियों को होने वाले नुकसान से पर्यावरण संतुलन बिगड़ने की आशंका से छात्रों अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों को वनाग्नि के प्रति जागरुक करने का उद्देश्य है कि छात्र घर जाकर अपने अभिभावकों को वनाग्नि से होने वाले नुकसान के प्रति जागरुक कर सकें।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!