ARUNABH RATURI

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला मुख्यालय स्थित जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया।

पौड़ी:- जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला मुख्यालय स्थित जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने द्धितालक कक्ष में रखी बहुमुल्य वस्तुएं एवं स्टॉम्प का अवलोकन किया। उन्होंने मुख्य कोषाधिकारी को कोषागार परिसर में फायर सेफ्टी सम्बंधी उपकरणों को दुरुस्थ रखने व परिसर में साफ-सफाई करवाते हुए इसकी फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।

सोमवार को जिला कोषागार के अर्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोषागार की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को यूनिफार्म को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिये। उन्होने कोषागार परिसर के भीतर अग्निशमन के लिए रखी रेत की बाल्टियों में पडें कूड़े को साफ करने व परिसर में जमी काई, कचरे की साफ-सफाई करवाते हुए इसकी फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। द्धितालक कक्ष में रखी सभी कीमती वस्तुएं एवं स्टॉम्प अवलोकन में सही पायी गयी।
मौके पर मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद सहित कोषागार के अन्य कार्मिक भी उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!