Arunabh raturi.janswar.com

थ्री लेयर सुरक्षा व सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे ईवीएम मशीन।

पौड़ी 20अप्रैल 2024:- लोकसभा सामान्य निर्वाचन का पहला चरण संपन्न हो गया है।  इसी क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल के 06 विधानसभाओं के 945 मतदेय स्थलों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। जिसके बाद अलग-अलग विधानसभा की ईवीएम मशीन को  स्ट्रांग रूम में शिफ्ट किया गया है।  स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन  थ्री लेयर सुरक्षा व सीसीटीवी की निगरानी में रहेगी। 

बीते शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया  सफलतापूर्वक व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।  मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद  उसी दिन  यानी 19 अप्रैल को 398 पोलिंग पार्टियों ने  ईवीएम मशीन स्ट्रांग रूम में जमा की। वहीं 20(आज) अप्रैल को दूरस्थ क्षेत्र की  547 पोलिंग पार्टियों द्वारा  अपने-अपने विधानसभा की ईवीएम मशीन स्ट्रांग रूम में जमा की।  

 जनपद की  06 विधानसभाओं की ईवीएम मशीन को राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पौड़ी नगर में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। ईवीएम मशीन की सुरक्षा के लिए थ्री लेयर में सुरक्षा तैनात की गई है। साथ ही  सभी स्ट्रांग रूम  सीसीटीवी की निगरानी में भी रहेंगे। 

  गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के  सामान्य प्रेक्षक पीयूष समारिया,  जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह व राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में जनपद के सभी 06 विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम को सील किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम मशीन व वीवीपैड  सुरक्षा जवानों की निगरानी में रहेंगे। 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!