A.raturi.janswar.com

महिला सशक्तिकरण तथा बाल संरक्षण पर 15 दिवसीय जागरूकता अभियानके संबंध में बैठक आयोजित की गयी।

पौड़ी 01 जून, 2024. महिला सशक्तिकरण तथा बाल संरक्षण पर 15 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

जिला सेवा प्राधिकरण सचिव अकरम अली की अध्यक्षता में आगामी 01 जून से 15 जून 2024 के दौरान ’महिला अधिकार एवं सशक्तिकरण तथा बच्चों के अधिकार एवं उनके संरक्षण पर 15 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान के संबंध में बैठक आयोजित की गयी।  

बैठक में पोक्सो एक्ट, साइबर क्राईम व बच्चों से संबंधित अन्य कानूनों पर चर्चा की गयी। उन्होंने अवगत करवाया की स्कूलो में पोक्सो एक्ट व बच्चों से संबंधित सभी कानूनों के संबंध में बताया जाए जिससे बच्चे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। उन्होंने बच्चों की तस्करी, घटते लिंगानुपात, बाल मजदूरी व बाल विवाह जैसे बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम के प्रति भी बच्चों को शिक्षित करने को कहा। उन्होंने नुक्कड नाटक, रेडियो टॉक शो, ड्राइंग स्लोगन कंपिटिशन व अन्य माध्यमों से लोगो व बच्चों को कानूनों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ बच्चों की करियर काउंसलिंग व कैसे बच्चों को जुवेनाइल एक्ट के बारे में बच्चों को कैसे जागरूक किया जाये इस पर भी कार्य करने को कहा।

सभा में डी.पी.ओ. देवेन्द्र थपलियाल, प्रतिनिधि मुख्य शिक्षा अधिकारी आर.एस. नेगी, ए.सी.एम.ओ. डा. पारूल गोयल, नायब तहसीलदार मेघा पंत, श्रीमती गीता, रविन्द्र कुमार व कुलदीप पंवार उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!