ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान करने की अपील।

पौड़ी 22 मार्च, 2024:-राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल की छात्राओं द्वारा कल्जीखाल बाजार में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को संदेश देते हुए मतदान करने की अपील की।

कल्जीखाल बाजार से रैली निकालते हुए छात्राओं ने संदेश देते हुए कहा कि आगामी 19 अप्रैल को देश के लोकतन्त्र को मजबूत करने के लिए हर नागरिक की समान भागीदारी अनिवार्य है। मतदान के माध्यम से ही देश को विकास के पथ पर आगे ले जाया जा सकता है।

स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. निशा चौहान ने कहा कि मतदान करना परम कर्तव्य माना गया है। 19 अप्रैल को सभी नागरिक सबसे पहले वोट डालने जाएं और वोट देकर देश के विकास में अपनी भागीदारी निभायें। इस कार्यक्रम के बारे में मधु ममगाई ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से नागरिकों में जागरूकता आती है।

नुक्कड़ नाटक में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा तानिया पटवाल, हिमानी, आना, हेमलता, सोनाली ने अभिनय किया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!