Arunabh raturi.janswar.com

जिलाधिकारी ने परीक्षा के सफल संचालन को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

पौड़ी:- संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 01 सितंबर, 2024 (कल रविवार) को होने वाली सीडीएस व एनडीए की परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की। उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये हैं। एनडीए व सीडीएस की परीक्षा के लिए 04 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें 881 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

शनिवार को बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारी को परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किसी भी अधिकारी व अभ्यर्थी द्वारा न ले जाया जाए इसका विशेष ध्यान दें। उन्होंने पुलिस विभाग को नकल विहीन परीक्षा कराने को लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सभी अभ्यर्थियों की तलाशी करने व परीक्षा केंद्र के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये हैं। जिलाधिकारी ने आगामी परीक्षा को ध्यान में रखते हुए नकल विहीन परीक्षा के संचालन हेतु खुफिया एजेंसी को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के अंतर्गत सभी कोचिंग सेंटरों में सख्त निगरानी रखी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की जाएगी।

डिप्टी सेक्रेटरी संघ लोक सेवा आयोग एस.एस. रावत ने बताया कि श्रीनगर शहर के अंतर्गत एनडीए व सीडीएस के लिए कुल 04 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें सीडीएस परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर व हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि तथा एनडीए परीक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर व राजकीय पॉलिटैक्निक कॉलेज श्रीनगर को परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए व सीडीएस की परीक्षा में कुल 881 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिसमें सीडीएस परीक्षा में 317 व एनडीए परीक्षा में 564 अभ्यर्थी शामिल हैं। कहा कि सीडीएस परीक्षा 03 शिफ्टों में होगी पहली शिफ्ट प्रातः 09 से 11, दूसरी शिफ्ट 12 से 02 व तीसरी शिफ्ट 03 से 05 बजे तक होगी। जबकि एनडीए की परीक्षा 02 शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट प्रातः 10 बजे से 12ः30 बजे व दूसरी शिफ्ट दोपहर 02 बजे से 04ः30 बजे तक संपन्न होगी।

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस दीक्षिता जोशी, एएसपी अनूप काला, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, सहायक कोषाधिकारी आशीष गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!