अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर

बड़कोट क्षेत्रांतर्गत खरादी के पास बोलेरो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया युवक का शव बरामद।

जनपद उत्तरकाशी:- आज दिनांक 25 मई 2025 को थाना बड़कोट के माध्यम से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि यमुनोत्री रोड में खरादी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट बड़कोट से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन (UK-03TA1142 मैक्स बोलेरो) यमुनोत्री रोड पर खरादी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त युवक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद गहरी खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक का नाम:- संतोष राणा पुत्र श्री बूटा राम, उम्र 26 वर्ष,निवासी स्यालव उत्तरकाशी।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!