अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर

व्यास पीठ से पारिवारिकजनों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद।

भगवान बदरीविशाल के दर्शन‌किये।

श्री बदरीनाथ धाम:- श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) के शकुंतला भवन धर्मशाला में भंडारी परिवार की ओर से पित्रों की स्मृति तथा आत्मशांति हेतु 21 मई से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आज 27 मई मंगलवार को पूजा-अर्चना हवन यज्ञ के बाद विधि-विधान से समापन हो गया है कथा व्यास आचार्य रामलखन शास्त्री ने इस अवसर पर पितृ जनों के आत्मशांति एवं सभी आयोजकों एवं यजमानों के सुख-समृद्धि की कामना का आशीर्वाद दिया।

इससे पहले श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए सभी भक्तों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन भी किए।

इस अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के मुख्य आयोजक/ मुख्य यजमान महिपाल सिंह भंडारी उनकी धर्मपत्नी रमा भंडारी,भाई सत्यपाल भंडारी सहित सभी सगे संबंधियों तथा श्रद्धालुजनों ने आरती, समापन हवन- यज्ञ पूर्णाहुति संपन्न की।

कथा के समापन पर कथा व्यास आचार्य रामलखन शास्त्री ने कहा कि इस कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से पित्रों को मोक्ष होता है वही मनुष्य श्रीमद्भागवत पुराण के श्रवण से सदगति को प्राप्त हो जाता है। हमें निरंतर भगवान के दिव्य नाम रूप का श्रवण करना चाहिए। बीकेटीसी विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल ने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए सभी श्रद्धालु भक्तों का आभार जताया है।

श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर महिपाल सिंह भंडारी, रमा भंडारी, सत्यपाल भंडारी , सुरेन्द्र सिंह रावत,दर्शन सिंह भंडारी सहित बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ कुलदीप बिष्ट, मनोज फर्स्वाण, केशव कुमार,चंदन फर्स्वाण, सुखदेव भंडारी, दिनेश भंडारी आदि मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!