Arunabh raturi.jamswar.com

भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में अर्थ एवं संख्या निदेशालय, उत्तराखण्ड द्वारा मतदाताओं के ज्ञान, अभिवृत्ति और अभ्यास विषय पर पांगर गांव के मतदाताओं के साथ फोकस ग्रुप डिस्कशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

टिहरी:- उक्त आशय की जानकारी देते हुए सहायक अर्थ संख्या अधिकारी धारा सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के द्वारा लोक सभा चुनाव के बाद एंडलाइन सर्वे ऑफ नॉलेज, एटीट्यूड एवं प्रौक्टिसेज-2024 संपन्न करवाया जा रहा हैं। इसी क्रम में पांगर गांव में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं के साथ चुनाव से संबंधित ज्ञान, अभिवृत्ति और अभ्यास से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर मतदाताओं की राय जानी गई तथा सुझाव प्राप्त किए। 

कार्यक्रम का संचालन अर्थ एवं संख्या निदेशालय के अर्थ एवं संख्याधिकारी गोपाल गुप्ता तथा लखमीचंद ने किया। इस परिचर्चा में अपर सांख्यिकीय अधिकारी सुरेश चन्द, धारा सिंह तथा संदीप कुमार, मु.प्र. अधिकारी कुन्दन राम, ग्राम प्रधान संगीता सजवाण, बी.एल.ओ. आशा सजवाण आदि उपस्थित रहे।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!