Arunabh Raturi.Janswar.Com

राज्यपाल ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

राजभवन देहरादून:- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह पावन प्रकाश पर्व हमें गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का स्मरण कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। गुरु नानक देव जी ने ‘इक ओंकार सत नाम’ के मंत्र के माध्यम से समस्त मानवता के लिए एकता, भाईचारे, और सेवा का संदेश दिया।

राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी हमें समाज में समरसता और एकता बनाए रखने का मार्ग दिखाती हैं। उनके आदर्शों पर चलने से हमें जीवन के मूल तत्वों को समझने और आत्मिक शांति प्राप्त करने में सहायता मिलती है। गुरु नानक देव जी का संदेश न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि मानवता के कल्याण और वैश्विक भाईचारे की स्थापना का भी आधार है।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस पवित्र पर्व पर हम सभी गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें, जिससे समाज में प्रेम और सद्भावना का वातावरण बने।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!