श्रीनगर (पौड़ी):- श्रीनगर में आज आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के उपरांत ऐतिहासिक जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित और विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
जनसभा में उमड़ा जनसैलाब और कार्यकर्ताओं का उत्साह संगठन की मजबूती तथा सरकार के प्रति जनविश्वास का प्रतीक नजर आया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, पौड़ी लोकसभा सांसद श्री अनिल बलूनी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री धन सिंह रावत, श्री भरत चौधरी तथा विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नेताओं ने एकजुटता, सुशासन और विकास के संकल्प को दोहराते हुए जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी ने संगठनात्मक एकजुटता और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयारियों का संदेश दिया।
एकजुटता, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।
