ARUANBH RATURI.JANSWAR.COM

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सुव्यस्थित ढंग से संपादित कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

रुद्रप्रयाग 13 अप्रैल 2024:- लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपादित कराने के लिए बनाए जा रहे माॅडल मतदान केंद्रों एवं मतदान केंद्रों में की जाने वाली व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का आज जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने रुद्रप्रयाग शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने श्री 108-स्वामी सच्चिदानंद इंटर काॅलेज में बनाए जा रहे महिला माॅडल पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर बूथ में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्परता से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि महिला माॅडल बूथ को आकर्षित ढंग से इसकी सजावट की जाए तथा महिलाओं एवं बच्चों के लिए बैठने की उचित प्रबंधन किया जाए तथा बच्चों के लिए झूलों की भी व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही खानपान का भी उचित प्रबंधन किया जाए। उन्होंने पोलिंग स्टेशन में गेट, टैंट व्यवस्था एवं 3-4 स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट की भी उचित व्यवस्था की जाए जिससे कि मतदान बूथ पर आने वाले मतदाताओं को खुशी की अनुभूति हो सके। इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रुद्रप्रयाग, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज रुद्रप्रयाग एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय रैंतोली के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विद्युत, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं संबंधित बीएलओ को मतदान केंद्रों में की जाने वाली तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल सहित संबंधित बीएलओ एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!