Arunabh raturi.janswar.com

रुद्रप्रयाग 11 अप्रैल 2024:- लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु जनपद की दोनों विधान सभाओं में मतदान केंद्रों में की जाने वाली वेबकास्टिंग के लिए कार्मिकों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए वेबकास्टिंग सामग्री उपलब्ध कराई गई।

 लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां त्वरित गति से की जा रही हैं। जनपद की दोनों विधान सभाओं के 181 मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की जानी है जिसके सफल संचालन एवं निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया संपादित कराए जाने के लिए वेबकास्टिंग हेतु तैनात किए गए कार्मिकों को विकास खंड सभागार अगस्त्यमुनि में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया। साथ ही वेबकास्टिंग की टीमों को कैमरा एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।

नोडल अधिकारी वेबकास्टिंग/खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट ने कहा कि जनपद की दोनों विधान सभाओं में 181 मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की जानी है जिसमें 07-केदारनाथ विधान सभा में 86 तथा 08-रुद्रप्रयाग विधान सभा में 95 मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की जानी हैं जिसके लिए 114 कार्मिकों को तैनात किया गया है एवं 09 टीमें रिजर्व में तैनात की गई हैं।

इसके साथ ही 4 ब्लाॅक काॅर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित वेबकास्टिंग कार्मिकों से कहा कि जिन मतदान केंद्रों में उनके द्वारा वेबकास्टिंग की जानी है, वे सभी कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन सावधानी पूर्वक करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कैमरे को ऐसे स्थान पर लगाई जाए जिससे पूरी निर्वाचन प्रक्रिया पर निगरानी की जा सके। 

इस अवसर पर दोनों विधान सभाओं में तैनात किए गए वेबकास्टिंग कार्मिक मौजूद रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!