(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

क्षेत्रीय विधायक व वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पंचम विधानसभा में लगातार चौथी बार बजट रखने तथा ऋषिकेश के लिए बजट में विशेष ध्यान रखने के लिए कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई दी है।

ऋषिकेश:- बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में पार्षद राजेश कुमार ने वित्त मंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने बजट में गोविंद नगर ऋषिकेश में विगत वर्षों में एकत्रित हुए लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए 6 करोड़ 45 लाख रुपए का प्रावधान किया है और खुशी की बात है कि इसकी डीपीआर स्वच्छ भारत मिशन-2 के अंतर्गत स्वीकृत भी हुई है। इसके अलावा बजट में लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए अतिरिक्त धनराशि की पूर्ति रिंग फेंसड अकाउंट से तथा बजट में पार्क के सौंदर्यकरण तथा ओपन जिम का भी प्रावधान किया है।

पूर्व पार्षद विकास तेवतिया ने कहा कि वित्त मंत्री ने बजट में कावड़ मेले के लिए 07 करोड रुपए, जबकि ऋषिकेश में हिमालय संग्रहालय की स्थापना के लिए 02 करोड़ 64 लाख रुपए का प्रावधान किया है।

भाजपा कार्यकत्री पुनीता भंडारी ने कहा कि ऋषिकेश के पुनर्विकास द्वारा धरोहर संरक्षण को पर्यावरणीय स्थिरता और आधुनिक सुविधाओं के साथ सहज रूप से एकीकृत करने के जाने की योजना को बजट में स्थान मिला है।

पार्षद संध्या बिष्ट ने कहा कि योगनगरी ऋषिकेश को विश्व स्तरीय बनाये जाने के लिए यहाँ स्वच्छता के लिए होलिस्टिक अप्रोच का भी बजट में जिक्र है।

इस अवसर पर पार्षद राजेश कुमार, तनु तेवतिया, आशु डंग, अजय दास, संध्या बिष्ट, ममता रतूड़ी, पुनिता भंडारी, रिंकी राणा, पूनम डोभाल, सुमन रावत, पिंकी धस्माना, मनोरमा, ममता सकलानी, विशाल कक्कड़, चमन पोखरियाल, एकांत गोयल, जितेंद्र पाल, सौरभ उनियाल, सुधांशु बिजल्वाण, अमित सेमवाल, व्यापारी नेता अखिलेश मित्तल, अरुण बडोनी आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!