(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने मनाया ‘स्वच्छोत्सव’, सोनिया पंत ने जीती पिंक मैराथन।

मुनिकीरेती:- नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला की ओर से स्वच्छता ही सेवा 2025 ”स्वच्छोत्सव” के तहत महिलाओं के मध्य पिंक मैराथन आयोजित की गई। जिसमें सोनिया पंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बता दें कि पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशाषी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला की ओर से 17 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा 2025 स्वच्छोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को स्वच्छता बनाए रखने और नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करने के लिए पालिका की और से क्षेत्रीय महिलाओं के मध्य ढालवाला नया बंदा मार्ग में 1.5 किलोमीटर की पिंक मैराथन आयोजित की गई। पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने मैराथन को हरी झंड़ी दिखाई। मैराथन में सोनिया पंत प्रथम, खुशी द्वितीय और विद्या गुसाईं तृतीय स्थान पर रही। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि सभी विजेताओ को आगामी दो अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा।
मौके पर अधिशाषी अधिकारी अंकिता जोशी, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, प्रधान सहायक कैलाश चंद्र सेमवाल, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई सुपरवाइजर राजू, अंकिता बहुगुणा, उर्मिला ममगाईं, गीता खरोला आदि महिलाएं उपस्थित थी।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!