(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

उत्तरकाशी में आपदा: डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने की राहत कोष में वेतन देने की घोषणा।

ऋषिकेश:- पूर्व मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव में आई आपदा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह का वेतन देने की घोषणा की है। ऐसा करने पर पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने एक बार फिर यह जता दिया है कि उत्तराखंड और यहाँ के लोग उनके दिल में बसते हैं तथा यहाँ के लोगों की पीड़ा को अपना मानते हैं।

इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने कहा है कि उत्तरकाशी के धराली गांव में आई भीषण आपदा से जन-धन की हानि अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में देशभर की संवेदनायें प्रभावित परिवारों के साथ है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी लगातार राहत बचाव अभिनाय में है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंडियत उनके दिल में है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए, अपने एक माह के वेतन को मुख्यमंत्री राहत कोष में अर्पित करने की घोषणा करता की।

उन्होंने सभी उत्तराखंडवासियों से भी अपील की है कि इस विपदा की घड़ी में आगे आकर पीड़ितों की हरसंभव सहायता करें। जिससे हम सब मिलकर इस संकट का सामना कर सके।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!