ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

 अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भगवान भरत मन्दिर के दर्शन कर परिक्रमा की। इस मौके पर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

ऋषिकेश 10 मई 2024:- शुक्रवार को परिक्रमा कर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि अक्षय तृतीया के मौके पर भरत मदिंर में भगवान हृषिकेश के चरण के दर्शन, परिक्रमा और पूर्जा-अर्चना के बाद गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलते हैं।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि भरत मंदिर के अंदर काली शालिग्राम की शीला की 5 फीट ऊंची हृसिकेश नारायण की चतुर्भुजी प्रतिमा है, उन्होंने कहा कि वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया में महाराज भरत की 108 परिक्रमा करने वाले व्यक्ति को चार धाम यात्रा के दर्शनों के लाभ की प्राप्ति होती है इस दिन श्रद्धालुओं के लिए सत्तू के भोग का प्रसाद दिया जाता है।

इस मौके पर शशिप्रभा अग्रवाल, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, वरुण शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, राजपाल ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!