ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

11वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को देश- विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।

रुद्रप्रयाग 10 मई 2024:- 11वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को देश- विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी केदारनाथ में मौजूद रहे एवं देश- विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं को उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा मंगलमय हो इसके लिए बाबा केदारनाथ से कामना की। पहले दिन समाचार लिखे जाने तक करीब 22 हजार लोगों ने दर्शन कर लिए हैं जबकि लगभग 30 हजार से अधिक लोग केदारपुरी थे।

शासन- प्रशासन केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने को प्रयासरत है। धाम में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का लगतार प्रयास किया जा रहा है।

ज्ञातव्य है कि केदारपुरी में तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय व्यापरियों, मंदिर समिति के सहयोग से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। लेकिन कुछ मांगों को लेकर स्थानीय व्यापरियों एवं तीर्थ पुरोहितों में गतिरोध है। जिसके चलते कुछ व्यापरियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे, जबकि अधिकांश प्रतिष्ठान खुले रहे। जिसके चलते बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला।

जिला प्रशासन द्वारा इस क्रम में व्यापरियों एवं तीर्थ पुरोहितों से लगातार वार्ता की जा रही है ताकि यात्रियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। उधर घोड़ा- खच्चर संचालक भी अपनी मांगों को लेकर विरोध में दिखे। घोड़ा- खच्चर संचालक यूनियन से इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा हुई वार्ता के बाद उनकी समस्याओं का समाधान हो गया है।

केदारनाथ यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए मीडिया बंधुओं, स्थानीय व्यापरियों, तीर्थ पुरोहितों, जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सामुहिक प्रयास से यात्रा सुगमता एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!