ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

ऋषिकेश की पार्किंग समस्या: अग्रवाल और तिवारी ने बैठक में समाधान पर चर्चा की।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी के साथ बैठक कर ऋषिकेश में पार्किंग निर्माण पर प्रगति सहित अन्य विषयों की जानकारी हासिल की।

ऋषिकेश :- बैठक के दौरान डॉ अग्रवाल ने नगर निगम में बनने वाली पार्किंग के संदर्भ में निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में पार्किंग की समस्या एक बड़ी समस्या है। कहा कि नगर निगम में पार्किंग का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए। जिससे स्थानीय लोगों को पार्किंग की समस्या से निजात मिले।

डॉ अग्रवाल ने बैठक के दौरान कहा कि अवैध निर्माण कार्यों पर कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिससे प्रदेश सरकार का राजस्व बढ़ सके। उन्होंने कहा कि 15 दिन में आवासीय जबकि 30 दिन में व्यावसायिक नक्शे को हर हाल में सुनिश्चित कराया जाए।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि पुराने फ्लैट्स जिनकी बिक्री किसी कारणवश नहीं हो पाई है। उनकी बिक्री के लिए आवश्यक कदम उठाया जाए। उन्होंने कहा कि नगर में चल रहे निर्माण कार्यों पर तेजी लाई जाए। उन्होंने देहरादून के पलटन बाजार को शिफ्ट करने की जानकारी भी ली।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!