A.RATURI.JANSWAR.COM

राहुल की ‘ हिंदुओं पर हिंसा ‘ वाली टिप्पणी पर मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने की आलोचना।

ऋषिकेश :- लोकसभा में राष्ट्रपति का अभिभाषण पर आज विपक्ष का नेता राहुल गांधी का हिंदुओं पर हिंसा संबंधी बयान पर प्रदेश का संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कड़ी आपत्ति की है। उन्होंने कहा कि हिन्दू भारत की आत्मा है, हिंदू समाज को हिंसक कहना भारतवर्ष का अपमान है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि हिंदू समाज उदारता और सहिष्णुता का प्रतीक है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि सत्ता में ना आने के कारण बौखला गए हैं। जिसके चलते तुष्टिकरण को ध्यान में रखते हुए हिंदू समाज पर अभद्र टिप्पणी के साथ अन्य बातें कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को संसदीय गरिमाओं का ध्यान नहीं रहा, जिसकी हम निंदा करते हैं।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि हिंदू समाज को हिंसक कहना राहुल गांधी की बहुत छोटी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों से हिंदू समाज आहत हुआ है। जिसके लिए राहुल गांधी माफी देने योग्य भी नहीं है। कहा कि राहुल गांधी का हिंदू समाज पर बयान उनकी हल्की सोच और अपरिपक्वता को दर्शाता है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि इससे पहले भी पी चिदंबरम ने वर्ष 2010 और शिंदे ने 2013 में हिंदुओं को आतंकवादी कहा था। कहा कि यह उनकी फितरत में है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!