Arunabh raturi.janswar.com

आज ओलंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने खेल मंत्री रेखा आर्या के शासकीय आवास पर पहुंचकर उनसे सपरिवार मुलाकात की।

देहरादून:- खेल मंत्री रेखा आर्या ने पेरिस ओलंपिक में शानदार खेल प्रदर्शन के लिए लक्ष्य सेन को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है, साथ ही मंत्री रेखा आर्या के बच्चों, वैष्णवी साहू, रुद्राक्ष साहू व कृष्णा साहू नें लक्ष्य सेन को बधाई दी I 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मैं कल देहरादून में नहीं थी इसलिए कल लक्ष्य से मुलाक़ात नहीं हो पायी परन्तु प्रकृति को जो मंजूर होता है, होता वही है। आज शुभ दिन रक्षाबंधन पर, शुभ मुलाक़ात हुई है।

 उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक मैच तक पहुंचे थे। खेल मंत्री ने लक्ष्य सेन को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी खेलों में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। 

राज्य सरकार और प्रदेश की जनता आपके साथ है। उन्होंने कहा कि जब किसी कार्य के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति होती है, तो उस कार्य में सफलता अवश्य मिलती है। आप बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और अभी अनेकों उपलब्धियां आपके इंतज़ार में है। 

कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है कि आप आने वाले दिनों में, अपने extra ordinary खेल से उत्तराखण्ड और भारत का नाम ‘स्वर्णिम’ अक्षरों में लिखेंगे। 

इस अवसर पर लक्ष्य सेन की माताजी श्रीमती निर्मला सेन एवं पिताजी श्री के.डी सेन उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!