Arunabh raturi.janswar.com

विशाल व भव्य संरचना शाहिद स्मारक के निर्माण को लेकर सभी पहलुओं पर विचार करने के उपरांत होगा प्रस्ताव तैयार-डी०एम०।

पौड़ी:- जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ० आशीष चौहान ने पौड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत भीताई गांव पहुँचकर शहीद सैनिकों की वीरांगनाओ के साथ रक्षाबंधन मनाया। भीताई गांव मल्ली के पंचायत भवन में जिला सैनिक कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित एक कार्यक्रम में क्षेत्र की सात वीरांगनाओ ने जिलाधिकारी को रक्षासूत्र बांधकर उनके लिए स्वास्थ्य जीवन की कामना की वही जिलाधिकारी ने वीरांगना दीदीयों को शगुन स्वरूप उपहार भेंट किये। 

कार्यक्रम में वीरांगना दीदीयों ने शहीदों के सम्मान को लेकर कहा कि देश की सरहदों की सुरक्षा में अपना सर्वत्र न्योछावर करने वाले गढ़वाल क्षेत्र वीर शहीदों के सम्मान में विशाल व भव्य स्मारक की संरचना का निर्माण समय की दरकार है। उन्होंने कहा की देश की सुरक्षा में गढ़वाल का योगदान व शहादत के किस्सों से इतिहास के पन्ने भरे पड़े हैं। कहा कि ऐसा स्मारक ही एक भाई की तरफ से वीरांगनाओं को शगुन व आशीर्वाद होगा। 

 जिलाधिकारी ने कहा कि देश की सुरक्षा में उत्तराखण्ड का योगदान ऐतिहासिक है। विशेषकर गढ़वाल क्षेत्र में युवाओं का देशसेवा में बढ़चढ़कर योगदान करना देशप्रेम का उत्तम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के दौरान शहीद होने वाले गढ़वाल क्षेत्र के वीर पुरुषों के सम्मान में विशाल एवं भव्य स्मारक की तर्ज पर एक विशाल व भव्य शहीद स्मारक को प्रस्तावित करना सम्मान व सौभाग्य की बात होगी। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान में भव्य संरचना के निर्माण हेतु इससे जुड़े सभी पहलुओं पर विचारोपरांत प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। 

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित शहीदों की वीरांगनाओ को आश्वस्त करते हुए कहा कि एक भाई का अपने बहनों की सुरक्षा को लेकर संवेदशील होना सहज बात है कहा कि जिला प्रशासन सदैव आपके साथ है, किसी भी प्रकार की शिकायत/समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। 

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करन रावत, ग्राम प्रधान भीताई मल्ली ऊषा देवी, राजस्व उपनिरीक्षक कुलदीप रावत, मनोज पटवाल, शाहिद सैनिकों की वीरांगनाओ में पार्वती देवी, सुशीला देवी, कान्ती देवी, लक्ष्मी देवी, विमला देवी, शीरा देवी, भगना देवी सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे। 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!