(अरुणाभरतूड़ीजनस्वर)

27 जून, शुक्रवार जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत तहसील नरेंद्रनगर के सभागार में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक ली।

बैठक में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने सभी को अगले तीन–चार दिनों में सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

जनपद टिहरी :- इस दौरान सीओ नरेंद्रनगर सुरेंद्र सिंह ने गंगोत्री और नीलकंठ कांवड़ दोनों की जानकारी देते हुए ट्रैफिक प्लान, कांवड़ के लिए पैदल रास्ते और डाक कांवड़ की गाड़ियों की पैकिंग से अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने ट्रैफिक प्लान की सूचना आम जनमानस की सुविधा हेतु प्रसारित करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग के अधिकारी ने बताया कि जो कांवड़ यात्री रूट से हट कर आता है उनको रास्ते में लगे बैरियर से वापस भेज दिया जाता है। कानून एवं व्यवस्था के लिए वन-वे का प्लान बनाया जाता है, इस पर जिलाधिकारी ने रानीपोखरी-गुजराड़ा मार्ग को बंद करने को कहा।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ने पूर्णानंद स्टेडियम, जिला विकास प्राधिकरण और नगर पालिका की पार्किंग के बारे में बताया। इस पर जिलाधिकारी ने पार्किंग की पर्ची में नंबर, साइनेज और पार्किंग का नाम लिखने के निर्देश दिए। साथ ही मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में सामान्य सुविधाएं यथा शौचालय, पानी, बिजली, पेयजल आदि सुनिश्चित करने निराश्रित पशुओं को पकड़ कर गोसदन में भेजने के निर्देश दिये। जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी को भंडारे में फायर, सफाई, फूड सिक्योरिटी, रेट लिस्ट की व्यवस्था और ओवर चार्जिंग की शिकायत न आए इस पर जांच करने कहा।

पुलिस विभाग को नीर झरने को बैरिकेड लगा कर बंद करने और सभी सेंसिटिव प्वाइंट जहां लोग सेल्फी ले सकते है उनको चिन्हित कर साइन बोर्ड लगाने, सिंचाई विभाग को तीनों घाटों पर टूटी हुई जंजीरों को ठीक करने और पेंट करने, नगर पालिका को श्रव्य संदेश द्वारा जनता को लगातार घाट पर सावधानी बरतने के संदेश देने तथा एनएच को मार्केट में गड्ढे भरान करने को कहा गया।

इस दौरान जल संस्थान, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों से अवगत कराया, स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि रामझूला, तपोवन, भद्रकाली और चंद्रभागा में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध है और कुल 3 एम्बुलेंस रास्ते में तैनात रहेगी जिसमें एक 108 की है। आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. सुभाष ने भी अपने विभाग की स्वास्थ्य सुविधाओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने कम से कम समय में एम्बुलेंस पहुंचने हेतु ट्रैफिक प्लान पुलिस विभाग के साथ समन्वय के लिए कहा।

बैठक में एसएसपी आयुष अग्रवाल, एसडीएम आशीष घिड़ियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

   

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!