Arunabh raturi.janswar.com

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

राजभवन देहरादून:- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

राज्यपाल ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने असाधारण साहस, शौर्य और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया था। इस विजय अभियान में भारतीय सेना के कई शूरवीरों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया जिसमें सैन्य भूमि उत्तराखण्ड के कई वीर सैनिक भी शामिल थे। उत्तराखण्ड में देश के लिए बलिदान देने की परंपरा रही है, कारगिल युद्ध में भी वीर भूमि उत्तराखण्ड के कई जांबाजों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का गौरव बढ़ाया है जिस पर हम सभी को गर्व है। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।  

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!