A.RATURI.JANSWAR.COM

 अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार।

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के साथ ही नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार मनीभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि कोटद्वार पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मदीना मस्जिद लकड़ी पड़ाव निवासी नशा तस्कर मौ0 आरिफ पुत्र मौ0 अनीस को 1.07 ग्राम व विकास नगर गाड़ीघाट निवासी हिमांशु पुत्र अर्जुन कुमार को 1.07 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दिल्ली फार्म रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, आरक्षी गौरव यादव शामिल थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!