ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

त्रिवेणी घाट की तेज धारा में बहने वाले, एम.पी के 24 वर्षीय युवक को जल पुलिस के हेड कांस्टेबल ने सकुशल बाहर निकालकर की उसके जीवन की रक्षा।

उसके साथियों एवं स्थानीय लोगों ने की देहरादून पुलिस की प्रशंसा

कोतवाली ऋषिकेश:- श्रावण मास कांवड़ मेला को सकुशल संपन्न कराने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के द्वारा जल पुलिस एवं एस.ओ.जी को भी गंगा किनारे घाटों पर सुरक्षा हेतु तैनात किया गया है।
जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय द्वारा भी उपरोक्त दोनों टीमों को लगातार आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

जिसपर आज प्रातः 8:10 बजे त्रिवेणी घाट पर गस्त के दौरान एस.ओ.जी के हेड कांस्टेबल कमल जोशी को एक व्यक्ति गंगा की तेज धारा में बहता हुआ दिखाई दिया। जिसपर उनके द्वारा तत्काल जल पुलिस को इसकी सूचना दी।

उक्त सूचना पर जल पुलिस के कर्मचारी गण तत्काल घाट पर पहुंचे और बहने वाले व्यक्ति को बचाने हेतु अपने प्राणों की परवाह न करते हुए गंगा की तेज धारा में कूद गए एवं बहने वाले व्यक्ति का पीछा किया।

जिसपर जल पुलिस के हेड कांस्टेबल हरीश गुंसाई के द्वारा उक्त बहने वाले व्यक्ति को 72 सीडी के पास गंगा की तेज धारा में भी पकड़ कर किनारे लगा लिया गया। जहां पर सीडी की व्यवस्था न होने पर जल पुलिस एवं एस.ओ.जी के कर्मचारीयों द्वारा रस्सी की सहायता से युक्त व्यक्ति को आस्था पथ पर सकुशल बाहर निकाला गया।

बचाए गए व्यक्ति का नाम पता
गणेश कुमार पुत्र श्री जगदीश कुमार, निवासी ग्राम सिगौन थाना ईसानगर जिला छतरपुर मध्यप्रदेश, . उम्र 24 वर्ष

बचाए गए व्यक्ति, उसके साथियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा गंगा की तेज धारा में भी बहते हुए व्यक्ति को सकुशल बचाने पर देहरादून पुलिस की प्रशंसा की गई है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!