A.Raturi.Janswar.Com

  • चोरी की गई ज्वेलरी, नकदी एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद
  • अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में पूर्व में भी चोरी के अभियोग पंजीकृत

घटना विवरण
कोतवाली ऋषिकेश:- कोतवाली ऋषिकेश में दिनांक 12 जून 2024 को वादी दिनेश प्रसाद रतूड़ी पुत्र स्वर्गीय श्री राजाराम रतूड़ी निवासी गली नंबर 5 चोपड़ा फार्म श्यामपुर ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई की मैं दिनांक 9 जून 2024 को अपने घर से अपनी ससुराल में पौड़ी गढ़वाल गया था जब मैं दिनांक 11 जून 2024 को वापस आया तो मैंने देखा कि घर का सारा सामान उलट-पुलट हो रखा था मेरे घर से किसी अज्ञात चोर द्वारा मेरी ज्वेलरी, नकद रुपए एवं अन्य सामान चोरी कर लिया गया है । प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

चोरी की घटना की गंभीरता के दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के द्वारा अति शीघ्र अभियोग के सफल अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के मार्गदर्शन तथा श्रीमान पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा घटना के अनावरण हेतु सादा वस्त्रों एवं वर्दी में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया| गठित टीमों के द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए, उच्च स्तरीय पतारसी सुरागरसी, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन कर तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए घटना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गई| इसके पश्चात दिनांक 23 जून 2024 को घटना उपरोक्त से संबंधित एक अभियुक्त को मंशा देवी फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई ज्वेलरी, नकद रुपए एवं चोरी की घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई है|

पूछताछ विवरण
पूछताछ करने पर अभियुक्त के द्वारा बताया गया यह सामान मैंने कुछ दिन पहले रात्रि में चोपड़ा फार्म खड़ी खड़कमाफ की एक गली में मकान के अंदर से चोरी किया था यह सामान मैंने छुपा कर रखा था और आज मैं इसे बेचने जा रहा था यह पैसे भी मुझे उसी घर से मिले थे जिसमें से काफी पैसे मैंने खर्च कर दिए हैं|

नाम पता अभियुक्त
1-मोहन उर्फ सागर रमोला पुत्र जयवीर सिंह निवासी गली नंबर 6 शाहिद गुरुंग द्वार रूषा फॉर्म गुमानीवाला ऋषिकेश देहरादून

बरामदगी विवरण
1-एक गले की चैन पीली धातु
2-एक जोड़ी कान के टॉप्स पीली धातु
3-एक लेडीज अंगूठी पीली धातु
4-1540 रूपए नकद
5-घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर UK07FN2813

अपराधिक इतिहास अभियुक्त शुभम
1-मु०अ०स०-320/14 धारा-379,411,420 आईपीसी चालानी थाना कोतवाली ऋषिकेश
2-मु०अ०स०-452/16 धारा-380,411,457 आईपीसी चालानी थाना कोतवाली ऋषिकेश
3-मु०अ०स०-673/17 धारा-380,411,457 आईपीसी चालानी थाना कोतवाली ऋषिकेश
4-मु०अ०स०-702/17 धारा-25/4 आर्म्स एक्ट चालानी थाना कोतवाली ऋषिकेश
5-मु०अ०स०-328/24 धारा-380,411 आईपीसी चालानी थाना कोतवाली ऋषिकेश

पुलिस टीम
1-श्री शंकर सिंह बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश
2-श्री उत्तम रमोला, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश
3-उपनिरीक्षक पंकज कुमार, चौकी प्रभारी श्यामपुर
4-हेड कांस्टेबल अमित राणा 5-कांस्टेबल शीशपाल
6-कांस्टेबल कुलदीप  7-कांस्टेबल दिनेश मेहर
8-कांस्टेबल नंदकिशोर 9-कांस्टेबल यशपाल
10-कांस्टेबल नवनीत, एस ओ जी देहात

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!