(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बीते रोज गढ़ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित गढ़वाली सांस्कृतिक संध्या के सफल आयोजन को लेकर संस्थान के पदाधिकारी को बधाई दी।

ऋषिकेश:- डॉ अग्रवाल ने कहा कि विरोधियों द्वारा क्षेत्रवाद की राजनीति की जा रही है। बीते रोज लोगगायक मंगलेश डंगवाल की सांस्कृतिक संध्या में पहुंचे जनसैलाब ने यह साबित कर दिया कि क्षेत्रवाद की राजनीति करने वालों को वह सबक सिखाएंगे।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि जिन लोगों ने लोकगायक को कार्यक्रम में ना आने की धमकी दी थी। बताया कि सांस्कृतिक संध्या में पहुंचे जनसैलाब ने उनके गलत इरादों को पराजित किया है।

डॉ अग्रवाल ने इस अवसर पर गढ़ सेवा संस्थान के सभी पदाधिकारी को बधाई दी। इस अवसर पर गढ़ सेवा संस्थान के अध्यक्ष रविंद्र राणा, सचिव गोपाल सती, उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, विजय रावत, निदेशक दिनेश पयाल, जसविंदर सिंह राणा, पंकज जुगलान, अनिल रयाल, भगवती रतूड़ी, अरुण बडोनी, गौरव कैंथोला, विवेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!