(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने संत रविदास जयंती पर समाज में उत्कृष्ट व सामाजिक कार्य करने वाले पांच नागरिकों को सम्मानित किया। इस दौरान संत रविदास के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके दिखाए मार्गों पर चलने का आवाहन किया गया।

ऋषिकेश:- बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डा. अग्रवाल ने सफाई आयोग के सदस्य राकेश पारछा, विनोद कुमार सौदाई, संजय वाल्मीकी, सुभाष वाल्मीकी, बोदेश कुमार, श्रवण कुमार, सतवीर सिंह भारती को पुष्पगुच्छ व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

डा. अग्रवाल ने कहा कि संत रविदास की गणना महान संतों में की जाती है। उन्होंने जीवनपर्यंत मानव सेवा को लक्ष्य बनाए रखा, समानता और एकता का संदेश दिया। संत रविदास जी ने अपनी शिक्षाओं में हमें जाति, धर्म और वर्ग के भेदभाव से मुक्त होकर मानवता की सेवा करने का संदेश दिया है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि हमें उनकी शिक्षाओं को आत्मसात कर सभी की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए। हमें संत शिरोमणि गुरु रविदास के बताये हुए मार्ग पर चलते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों एवं कुरीतियों को दूर करने के लिये प्रयासरत रहना चाहिए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, मंडल उपाध्यक्ष पुनीता भंडारी, शिव कुमार गौतम, गौरव कैंथोला, नितिन सक्सेना, निखिल बर्थवाल, संजीव सिलस्वाल, ममता रतूड़ी, बालम सिंह, विकास तेवतिया, सुयश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!