अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर

ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा प्रबंधन को लेकर आख्या दें अधिकारी- डीएफओ गढ़वाल।

पौड़ी:- ग्राम पंचायत स्तर पर कूड़े के व्यवस्थित संकलन व विकासखण्ड स्तर पर उसके व्यवस्थित रूप से निस्तारण को लेकर उप वन संरक्षक गढ़वाल वन प्रभाग/सदस्य सचिव जिला गंगा समिति स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की समन्वय बैठक का वीसी के माध्यम से आयोजन किया।

उप वन संरक्षक गढ़वाल वन प्रभाग कार्यालय सभागार में आयोजित इस बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, निर्माण एवं विध्वंस वेस्ट प्रबंधन, प्लास्टिक प्रबंधन एवं शौचालय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संबंधित रेखीय विभागाध्यक्षो के साथ चर्चा की गयी।

सदस्य सचिव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर एमए जिला पंचायत व विकासखण्ड स्तर पर किये गए कार्यों की आख्या उपलब्ध कराएं। गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत स्तर पर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा जिला पंचायत व विकासखंड स्तर पर चालानी कार्रवाई का अधिकार दिया गया है। उन्होंने ग्रामीण कस्बों के सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।

उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को गांवों में कूड़े के लिए निर्धारित स्थानों पर उसका नियमित एकत्रीकरण सुनिश्चित करवाने को कहा है। साथ हीं विकासखण्ड स्तर पर कूड़े के समुचित प्रबंधन को लेकर एमए जिला पंचायत को रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। बैठक में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, कार्याधिकारी जिला पंचायत भावना रावत आदि उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!