ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

इलेक्शन मोड में आयी चमोली पुलिस, आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए कसी कमर।

चमोली:- चमोली पुलिस आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार महोदय ने कमर कस ली है। आज दिनांक 24 दिसंबर, 2024 को एसपी चमोली ने जनपद के क्षेत्राधिकारियों और समस्त थाना प्रभारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

1- बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को चुनावी तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है, इसलिए सभी थाना प्रभारी स्वयं सड़कों पर निकलेंगे और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
2- चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये।
3- आगामी चुनावों के लिए संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर स्थित मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन किया जाए। यह सुनिश्चित करने के लिए कि इन स्थानों पर निष्पक्षता और सुरक्षा व्यवस्थित की जा सके, पुलिस अधिकारी उन स्थानों पर नियमित निगरानी करेंगे।
4- चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली संवेदनशील सूचनाओं या मुद्दों पर अभिसूचना इकाई को सतर्क दृष्टि बनाए रखने के दिए निर्देश।
5- अवैध शराब, अवैध शस्त्र तथा मादक पदार्थों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए।
6- थाना क्षेत्र में रह रहे सभी लाइसेन्सी शस्त्रधारको के शस्त्रों को यथाशीघ्र जमा करवाने हेतु निर्देशित किया गया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!