ARUNABH RATURI.

चमोली पुलिस का ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि प्रवास कार्यक्रम निरन्तर जारी: ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता और समस्याओं के निवारण पर जोर।

चमोली:- चमोली पुलिस हमेशा से स्थानीय लोगों की सुरक्षा और समस्याओं के प्रति संजीदगी रखती है, ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता को बढाने व उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार महोदय की पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों में चमोली पुलिस का रात्रि प्रवास कार्यक्रम निरन्तर जारी है। जिसका मुख्य उद्देशय स्थानीय निवासियों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर समाज में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना है।

इसी क्रम को जारी रखते हुए थानाध्यक्ष गोविन्दघाट विनोद रावत व चौकी प्रभारी घांघरिया उ0नि0 अमनदीप सिंह ने हेमकुण्ड साहिब यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ाव घांघरिया में रात्रि प्रवास कर स्थानीय लोगों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। इस दौरान महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और अन्य स्थानीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए न केवल समस्याओं को सुना, बल्कि क्षेत्र की समस्याओं से जुड़े सुझाव भी लिए।

थानाध्यक्ष द्वारा महिला सुऱक्षा विषय पर विशेष चर्चा करते हुए स्थानीय महिलाओं को सुरक्षा के उपायों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पुलिस हमेशा उनकी सहायता के लिए तत्पर है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद के लिए संपर्क किया जा सकता है। तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम के विषय पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों को ऑनलाइन गतिविधियों में सतर्क रहने के लिए प्रोत्साहित किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि साइबर सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए ताकि लोग सुरक्षित रह सकें।

पुलिस अधीक्षक चमोली की यह पहल पुलिस और स्थानीय जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और ग्रामीणों की समस्याओं को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रात्रि प्रवास के माध्यम से पुलिस अधिकारी स्थानीय लोगों से सीधे जुड़कर उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं, साइबर क्राइम से जुड़ी समस्याओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को समझ पा रहे हैं। इस तरह के संवाद से पुलिस को ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनाने और अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी साथ ही, ग्रामीणों का भी पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा और वे अपनी समस्याओं को खुलकर पुलिस के समक्ष रख पायेगें।

चमोली पुलिस का यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। पुलिस के इस प्रयास से क्षेत्र में अपराधों में कमी आएगी और ग्रामीणों का पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व जागरूकता को प्राथमिकता देने का यह प्रयास निरन्तर जारी रहेगा।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!