ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

जल जीवन मिशन के दूसरे चरण की योजनाओं को तेजी से पूरा करें।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शुक्रवार को जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जल संस्थान और जल निगम को जल जीवन मिशन के दूसरे चरण में स्वीकृत योजनाओं को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

चमोली:- जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यो को गुणवत्ता के साथ मिशन मोड में पूरा किया जाए। अधिशासी अभियंता अपने डिवीजन के अंतर्गत निर्माणाधीन योजनाओं की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें। जिन योजनाओं में अधिक कार्य शेष है, उनमें श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए। जो ठेकेदार काम नहीं कर पा रहे है उनसे काम हटा कर दूसरे ठेकेदार को दिया जाए। जो योजनाएं पूर्ण हो गई है, उनका एनजीओ के माध्यम से शीघ्र जीओटैंगिक कराया जाए। एडीओ पंचायत से समन्वय करते हुए हर घर जल ग्रामों के सत्यापन कार्यो में तेजी लाए। कहीं पर कोई समस्या हो तो तत्काल अवगत कराए, ताकि समय पर समस्या का समाधान हो सके। गोपेश्वर जल संस्थान के सहायक अभियंता से जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यो की जानकारी न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते अधीक्षण अभियंता को अपने स्तर पर रेगुलर समीक्षा करने के निर्देश दिए। हिदायत दी जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने जल संस्थान और जल निगम को वर्ल्ड बैंक, नाबार्ड, जायका और अमृत्व योजना में प्रस्तावित नई पेयजल योजनाओं का विवरण भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी ने बताया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल योजनाओं के पुनर्गठन एवं जल स्रोतों के सुधारीकरण हेतु दूसरे चरण में जनपद में कुल 571 योजनाओं में से 378 पूर्ण कर ली गई है और 193 योजनाओं का कार्य चल रहा है। हर घर जल के अंतर्गत 1112 गांवों के सापेक्ष 291 गांवों में सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है और 821 गांव शेष है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी, जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण सिंह, अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार, सहायक अभियंता आरएम गुप्ता आदि मौजूद थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!