arunabh raturi.janswar.com

पगनों गावं और बडगिण्डा तोक के 43 परिवारों के पुनर्वास और विस्थापन के लिए धनराशि स्वीकृत।

चमोली:- तहसील ज्योतिर्मठ के अंतर्गत भूस्खलन प्रभावित पगनों गांव के 40 परिवारों और ग्राम उर्गम के तल्ला बडगिण्डा तोक के 03 प्रभावित परिवारों सहित कुल 43 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं विस्थापन के लिए एक करोड़ बयानबे लाख पच्चास हजार (192.50 लाख) की धनराशि स्वीकृत कर तहसील ज्योतिर्मठ को जारी कर दी गई है। आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन एवं पुनर्वास को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय पुनर्वास समिति ने इसकी स्वीकृति प्रदान की है। वही पगनों गांव के अवशेष प्रभावित परिवारों के विस्थापन एवं पुनर्वास हेतु तहसील स्तर से अभी भूमि चयन की प्रक्रिया जारी है। जिलाधिकारी ने तहसील ज्योतिर्मठ के उप जिलाधिकारी को विस्थापन एवं पुनर्वास हेतु आवंटित धनराशि को नियमानुसार शीघ्र प्रभावित परिवारों में वितरण करने और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास वाले स्थानों पर मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि तहसील ज्योतिर्मठ के अंतर्गत ग्राम पगनों में 40 प्रभावित परिवारों और ग्राम उर्गम का तल्ला बडगिण्डा तोक के 03 प्रभावित परिवारों के विस्थापन एवं पुनर्वास हेतु शासन से एक करोड़ बयानबे लाख पच्चास हजार धनराशि आवंटित की गई थी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय पुनर्वास समिति ने शासन से आवंटित धनराशि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं विस्थापन हेतु तहसील प्रशासन को अवमुक्त कर दी गई है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!