A.RATURI.JANSWAR.COM

पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए बद्रीनाथ में 105 बूथों पर होगी वेबकास्टिंग।

चमोली :- बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव के तहत 10 जुलाई को मतदान होगा। पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर बद्रीनाथ विधानसभा के 105 मतदेय स्थल से वेबकास्टिंग की जाएगी। रविवार को वेबकास्टिंग कार्मिकों की टीम को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से जरूरी उपकरणों एवं सामग्री के साथ मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया गया। वेबकास्टिंग के नोडल अधिकारी हेमंत मौर्य ने बताया कि रविवार को ही सभी टीमें अपने मतदेय स्थलों पर पहुंच जाएंगी और आज ही वेबकास्टिंग का ट्रायल भी किया जाएगा। कंट्रोल रूम से इन सभी बूथों पर नजर रखी जाएगी। मतदान दिवस पर इन बूथों पर ऑनलाइन मतदान प्रक्रिया को देखा जा सकता है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!