(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक सम्पन्न।

टिहरी:- शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने वर्ष 2024-25 में सड़क दुर्घटना एवं उसके कारणों, इस अवधि में परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न वादों में किये गये चालान एवं सड़क सुरक्षा को लेकर पूर्व बैठक में दिये गये निर्देशों का अनुपालन एवं वर्तमान इंतजाम आदि की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आगामी चारधाम यात्रा के मध्येनजर सड़क सुरक्षा को लेकर शेष छूटे कार्यों को तत्काल पूर्ण करने को कहा।

जिलाधिकारी ने बीआरओ के अधिकारी को हिण्डोलाखाल (बगड़धार) में सड़क निर्माण का मलवा हटवाकर सड़क को साफ करवाने, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को जाख में तत्काल कै्रशबेरियर लगवाने, एआरटीओ को ओवर स्पीड में अधिक से अधिक चालान करने तथा अधिशासी अभियन्ता लोनिवि नरेन्द्रनगर को गुजराड़ा मार्ग पर दुर्घटना स्थल पर सुरक्षा दीवार लगाने के साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर ग्रामीण मार्गों पर पैचवर्क कार्याें एवं अतिरिक्त डिवाइडर का इस्टीमेट बनाकर उपलब्ध कराने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन प्रतिष्ठानों द्वारा रोड़ पर पानी डाला जा रहा है, उनको नोटिस देकर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। अधिकारियों को मिसलेनियस में बजट की मांग और ग्रामीण सड़कों पर पैच वर्क कार्य हेतु प्रपोजल देने को कहा गया।

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा हेतु एनएच-58 पर सिंगटाली-कोडियाला मोटर मार्ग पर पैचवर्क का कार्य कल तक पूरा हो जायेगा, बाकी पूरा हो चुका है। पोखाल-मलेथा में अवशेष क्रेशबेरियर एक सप्ताह में लगने शुरू हो जायेंगे। ऋषिकेश-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर नरेन्द्रनगर के पास क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण शुरू कर दिया गया है। नीरगड्डू मोटर मार्ग पर साइनेज/क्रेशबेरियर लगाने हेतु संयुक्त निरीक्षण कर इस्टीमेट बना लिया गया है। नरेन्द्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर चोरी हुए क्रेशबेरियर में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि को सभी सड़कों का निरीक्षण करने को कहा गया।

बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एएसपी जे.आर. जोशी, एसई लोनिवि मनोज बिष्ट, प्रभारी एआरटीओ राजेन्द्र, एसडीएम संदीप कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी जितेन्द्र भण्डारी सहित बीआरओ, लोनिवि, एनएच के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!