(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

जिलाधिकारी चमोली व पुलिस अधीक्षक चमोली की उपस्थिति में नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु 80 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना।

चमोली:- आज दिनांक 22 जनवरी, 2025 को, जिलाधिकारी श्री संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश पंवार महोदय की उपस्थिति में, स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से 80 पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री के साथ रवाना किया गया। यह पोलिंग पार्टियां जनपद की 04 नगर पालिका परिषदों और 06 नगर पंचायतों में मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराएंगी।

पोलिंग पार्टियां के रवाना होने से पूर्व जिलाधिकारी चमोली एवं पुलिस अधीक्षक चमोली महोदय द्वारा स्वयं पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया और मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जनपद स्तर पर तैनात जोनल मजिस्ट्रेटों, जोनल पुलिस अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और सेक्टर पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने अधिकारिता क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों के सुरक्षित पहुँचने की रिपोर्ट सुनिश्चित करें और मतदान प्रक्रिया के दौरान निरंतर निगरानी बनाए रखें। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर शांति और व्यवस्था बनी रहे।

पुलिस एवं प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान हेतु सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सुरक्षा ड्यूटियों में तैनात सभी सुरक्षा कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और सतर्कता से करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

दिनांक 23 जनवरी 2025 को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। मतदान समाप्त होने के पश्चात सभी पोलिंग पार्टियां अपनी पोल्ड मतपेटियों और अन्य निर्वाचन सामग्री को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में स्थापित संग्रह केंद्र में जमा कराएंगी। इसके लिए भी विस्तृत व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि सामग्री को सुरक्षित रूप से जमा किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनपद चमोली पुलिस निष्पक्ष मतदान कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा मतदान को प्रभावित करने या शांति एवं कानून व्यवस्था को भंग करने का प्रयास किया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नन्दन कुमार, पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक मदन बिष्ट व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!