(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर 23 मार्च को सभी जनपद मुख्यालयों में जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

चमोली:- जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को स्टॉल लगाने के निर्देश दिए जिससे आम जनमानस को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने सभी विभागों को स्टॉल में आने वाले लाभार्थियों की पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से आयुर्वेद, होम्योपैथी, एलोपैथी को चिकित्सा शिविर लगाकर आम जनता को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग को बीज वितरण, सहकारिता को नैनो यूरिया वितरण व उद्योग विभाग को एलडीएम से समन्वय स्थापित कर बैंक कर्मचारी तैनात करते स्वरोजगार येाजनाओं में ऋण वितरण करने के साथ ही पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, वन विभाग, श्रम विभाग, कोषागार, विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस विभाग को भी स्टॉल लगाने के निर्देश दिए।

जनपद में मुख्य कार्यक्रम पुलिस मैदान गोपेश्वर मे व थराली विधानसभा और कर्णप्रयाग विधानसभा में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 12ः30 बजे मा0 मुख्यमंत्री देहरादून से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जिसका सभी जिलों में सजीव प्रसारण किया जाएगा। शिविर में सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पठनीय सामग्री भी उपलब्ध कराई जायेगी। बहुउद्देशीय शिविर में आम जन को विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाओं का वितरण किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लाभार्थी भी अपने अनुभव साझा करेंगे। वहीं सभी ब्लॉकों में 24 मार्च से 30 मार्च तक चिकित्सा शिविर आयोजित किए जांएगे।

इस दौरान पीडी एसडीएम चमोली राजकुमार पाण्डेय, आनन्द सिंह, डीडीओ केके पन्त सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!